फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ‘ओवरलोडिंग और ओवरस्पीड पर करें सख्ती’

विज्ञापन
विज्ञापन
संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी ने बुधवार को विभागीय कार्यालय में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की और विकासनगर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। शैलेश तिवारी ने ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड वाहनों पर कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साथ ही तकनीकी टीम को साथ में रखते हुए वाहनों की यांत्रिक जांच भी करने के लिए कहा। उन्होंने नशे का सेवन, बगैर हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वालों की संघन चेकिंग कर चालान की कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंनेक ओवरलोड वाहनों के चालकों के लाइसेंस और परमिट रद्द करने की संस्तुति के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस बल के साथ रात्रि में चेकिंग करते हुए नशे में वाहन संचालित करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वाहन फिटनेस की जांच प्रभावी तरीके से की जाए।
इसके अलावा र्दुघटना स्थल का तत्काल निरीक्षण करने, हादसे रोकने के उपाय करने और सुझाव जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं लीड एजेंसी को भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत, रावत सिंह, मोहित कोठारी, राजेंद्र विराटिया और परिवहन कर अधिकारी अनिल नेगी, नवीन तिवारी, आशुतोष डिमरी, परीक्षित भंडारी, अनुराधा पंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें