फोटो...
विकासनगर। सेपियंस स्कूल विकासनगर में आर्ट ऑफ लिविंग और समय प्रबंधन विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को परीक्षा से पूर्व परीक्षा के तनाव से बचने के लिए मानसिक और भावनात्मक रूप से तैयार करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत चीफ इंजीनियर लोनिवि वेदव्यास गुलाटी ने किया। उन्होंने छात्रों को समन्वय, प्राथमिकता और संगठन जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को करियर संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि यदि जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करना है तो उसके लिए लक्ष्य निर्धारण के साथ-साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए भी अथक प्रयास करने होंगे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक रविकांत सपरा, प्रधानाचार्य नवीन तनेजा, बेबी राठौर, नंदी बिष्ट, अश्विनी कुमार, नेहा नेगी, आरती, मानसी आदि उपस्थित रहे। संवाद