फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सावधान... तेज आवाज के पटाखे आपको बना सकता है बहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Iतेज आवाज के पटाखे किसी भी व्यक्ति को बहरा बना सकता है। एक व्यक्ति में सुनने की क्षमता 85 डेसिबल होती है। अगर इससे अधिक आवाज हुई तो कान पर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए तेज आवाज वाले पटाखे जलाने से बचें।
विज्ञापन

I
Iहर साल दीपावली की आतिशबाजी के शोर में कई लोग अपने सुनने की क्षमता खो देते हैं। इस बार दीपावली में सतर्क रहें। कहीं पटाखों की तेज आवाज आपकी सुनने की क्षमता को कमजोर न कर दें। डाक्टरों का कहना है कि इंसान में सुनने की क्षमता 85 डेसिबल होती है। अधिकांश पटाखों की आवाज सौ डेसिबल से अधिक होती है। दून अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विकास सिकरवार ने बताया कि पटाखों की तेज आवाज से सुनने की क्षमता प्रभावित होने के साथ कान के पर्दे भी फट सकते हैं। कई पटाखे ऐसे भी होते हैं, जिनमें तेज आवाज करने के लिए अधिक मात्रा में बारूद भरा होता है। इस पटाखे के फूटने पर बहुत तेज आवाज होती है। इससे दिल व दिमाग पर भी असर पड़ता है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें