फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बीडीएम की छात्राओं ने बैडमिंटन में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
कांस्य पदक के साथ बीडीएम स्कूल की विजयी ​खिलाड़ी। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
विकासनगर। भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से आयोजित की गई पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हरबर्टपुर स्थित बीडीएम स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। लखनऊ में आयोजित हुई प्रतियोगिता में बीडीएम स्कूल की छात्रा अंशिका व तानिया ने गर्ल्स डबल अंडर 17 बैडमिंटन में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक पर जीत हासिल की। विद्यालय के प्रबंधक संजय गर्ग ने कहा कि छात्राओं की यह जीत न सिर्फ विद्यालय के लिए गौरव का विषय है बल्कि इससे खेलकूद में रुचि रखने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें