फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शराब पिलाने के बाद साथियों ने छात्र को नग्न कर बनाया वीडियो, फिर किया ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू

Wed, 30 Nov 2022 10:39 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रेमनगर के बिधौली स्थित स्टेंजा लिविंग हॉस्टल में सहपाठियों ने ही अपने दोस्तो के साथ घिनौनी हरकत की।  यूपीईएस में पढ़ने वाले इन सभी छात्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी हॉस्टल से फरार है।
विज्ञापन
ब्लैकमेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर क्षेत्र के स्टेंजा लिविंग हॉस्टल में सहपाठियों ने एक छात्र को पहले शराब पिलाई फिर उसे नग्न कर वीडियो बना लिया। इसके बाद तीन छात्रों ने ब्लैकमेल कर 60 हजार रुपये मांगे। आरोप है कि रुपये न देने पर मारपीट भी की। शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी छात्र हॉस्टल से भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सभी छात्र बिधौली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) में बीबीए की पढ़ाई करते हैं। इंस्पेक्टर प्रेमनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार रात को अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था।

इसी दौरान आकर्ष गुप्ता, सैमंजय अंटोनी और जेरमी मलिक नाम के छात्र आए। उन्होंने शराब पीने के लिए कहा तो उसने पी ली। आरोप है कि इसके बाद तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे। साथ ही उसे नग्न कर दिया और वीडियो बनाने लगे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज
आरोप है कि तीनों छात्र अगले दिन वीडियो दिखाकर उसे डिलीट करने के लिए 60 हजार रुपये मांगने लगे। वह रोने लगा और रुपये देने से इन्कार कर दिया। इस पर तीनों ने उसके साथ फिर मारपीट की। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आकर्ष गुप्ता (बीबीए प्रथम वर्ष) निवासी पटना, बिहार, जेरमी मलिक (बीबीए द्वितीय वर्ष) निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल और सैमंजय अंटोनी (बीबीए द्वितीय वर्ष) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें...बहादुर बिटिया: फायर झोंक रहे मनचलों से नौवीं की छात्रा ने बचाई अपनी जान, सिखाया ऐसा सबक पुलिस ने भी दी शाबाशी

डरा हुआ है पीड़ित छात्र 
पुलिस के अनुसार, फिलहाल पीड़ित काफी डरा हुआ है। उसने बातचीत में सिर्फ मारपीट और ब्लैकमेलिंग की बात कही है। आरोपियों से उसकी पहले किसी बात पर कहासुनी हुई है या फिर कोई और बात है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्द ही आरोपी छात्रों को गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें