फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बारू क्रिकेट एकेडमी ने प्रतिद्वंदी टीम को दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
सहस्त्रधारा रोड स्थित द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस के परिसर में हेरिटेज क्रिकेट एकेडमी की शुरूआत की गई है। यहां खिलाड़ियों को अनुभवी कोचों के माध्यम से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इस दौरान आयोजित क्रिकेट मैच में बारू क्रिकेट एकेडमी ने 86 रन से प्रतिद्वंदी टीम को हरा दिया।
विज्ञापन




द हेरिटेज स्कूल के चेयरमैन चौधरी अवधेश कुमार ने मंगलवार को एकेडमी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन की भावना को सिखाता है। युवाओं के बीच खेल कौशल विकसित करने और उत्साही प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

इस दौरान बारू क्रिकेट एकेडमी एवं निम्बस क्रिकेट एकेडमी के बीच अंडर-13 का 40-40 ओवरों का मैच आयोजित किया गया। जिसमें पहले खेलते हुए बारू क्रिकेट एकेडमी ने 39.5 ओवर में 252 रन बनाए, जबकि निम्बस क्रिकेट एकेडमी की ओर से आशीष कुमार ने चार विकेट और अभिंजय और आर्थर ने दो दो विकेट झटके।
विज्ञापन




लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरे निम्बस क्रिकेट एकेडमी की टीम 166 रन पर आउट हो गई और मैच 86 रन से बारू क्रिकेट एकेडमी ने जीत लिया। इस मौके पर निदेशक उमा चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, चंद्रिका चौधरी, चारू चौधरी, विक्रांत चौधरी, राज सिंह चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें