फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्रामीण इलाकों में डाकघर से मिलेगी बैंकिंग सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
I- डाक विभाग को प्रदेशभर के 109 ग्रामीण इलाकों में नए डाकघर खोलने के मिले प्रस्तावI



प्रदेश के सुदूर इलाकों में ग्रामीणों को डाकघर के माध्यम से बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इन इलाकों में डाकघर बनाने के लिए विभाग के पास करीब 109 जगहों से प्रस्ताव आए हैं। यह बात डाक सेवाओं के निदेशक अनुसूया प्रसाद चमोला ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कही।

डाक विभाग की ओर से नौ से 13 अक्तूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। मंगलवार को डाक सेवाओं के निदेशक अनुसूया प्रसाद चमोला ने बताया, इस वित्तीय वर्ष में 14 नए डाकघर खुल चुके हैं। यहां डाक घर के करीब पांच किलोमीटर के दायरें में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध नहीं थी। जबकि, अगले वित्तीय वर्ष के लिए 109 प्रस्ताव मिले हैं। विभाग सभी जगहों का सर्वे कर संभावनाएं तलाशी जाएंगी। साथ ही प्रदेश में 18 डाक निर्यातक केंद्र खोले जाने हैं। इसमें नौ खुल चुके हैं, जिनके माध्यम से 5500 आर्टिकल विदेशों के लिए बुक हो चुके हैं। इससे डाक विभाग को 50 लाख रुपये राजस्व मिला है।
विज्ञापन




नौ नए केंद्र खोलने की प्रक्रिया चल रही है। केंद्रों में माध्यम से निर्यातकों को घर बैठे सारी सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने बताया, सप्ताह के तहत स्कूली छात्रों से लेकर महिलाओं, बुजुर्गाें के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सप्ताह के समापन के मौके पर 13 अक्तूबर को अंत्योदय दिवस पर दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर नए खाते खोलने के साथ ही आधार से जुड़े काम किए जाएंगे।
विज्ञापन






Iनिजी कंपनी को पार्टनर बना रहा डाक विभागI



अनुसूया प्रसाद चमोला ने बताया, प्रदेश के 2341 ग्रामीण डाकघरों में मोबाइल और टैबलेट दिए जा रहे हैं, जो 4जी और 5जी कनेक्टिविटी पर आधारित हैं। इसका मकसद डाक विभाग के कार्याें में तेजी लाना है। इसके अलावा डाक विभाग प्राइवेट ई-कॉमर्स कंपनियों का पार्टनर भी बन रहा है। कंपनियों के 5000 से ज्यादा आर्टिकल डाकघरों के माध्यम से बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें