फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साइबर ठगों के चंगुल में फंसकर बैंक अफसर ने गवाएं 68 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग की पोस्ट देखकर जमा किए थे साइबर ठगों के खातों में पैसे
I
I

I
I- साइबर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस जांच में जुटी
I
Iसाइबर ठगों के चंगुल में फंसकर एक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अफसर 68 लाख रुपये गवां बैठे। अफसर ने ऑनलाइन ट्रेडिंग का एक विज्ञापन देखकर कमाई की सोची थी। इसी लालच में वह साइबर ठगों के जाल में आकर बार-बार रुपये जमा करते गए। जब साइबर ठगी का एहसास हुआ तो पुलिस को शिकायत की। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iएसएसपी एसटीएफ आयुष कुमार ने बताया कि साइबर ठगी का शिकार एसबीआई अफसर अश्वनी कुमार निवासी डीएल रोड हुए हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर एक मेलिस्सा नाम की महिला का मैसेज आया था। बताया गया था कि वह ए-7 ब्लैक इन्वेस्टर अलाइंस नाम से एक ग्रुप चलाते हैं। इससे जुड़ा जाए तो वह ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में मोटी कमाई कर सकते हैं। महिला की बातों में आकर अश्वनी भी इस ग्रुप में जुड़ गए। इसके बाद इस ग्रुप में एक अन्य व्यक्ति को जोड़ा गया, जिसे उन्होंने स्टाक एनालिस्ट बताया। साथ ही भरोसा दिलाया गया कि इनकी सलाह पर अगर ट्रेडिंग करेंगे तो उन्हें अच्छे लाभ होंगे।
विज्ञापन

I
Iमेलिस्सा ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक अन्य ग्रुप में भी अश्वनी को जोड़ दिया। इसके बाद एक ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराई गई। साइबर ठगों के कहने पर अश्वनी कुमार ने इस एप में रकम जमा करनी शुरू कर दी। पहले एक लाख रुपये जमा किए तो वह एप में इसका लाभ दिखने लगा। इसके बाद उन्होंने अपने एक लाख रुपये निकाल लिए। अब उन्हें विश्वास हो गया कि यहां वह अच्छा लाभ कमा सकते हैं। इसके बाद कई बार में उन्होंने कुल 68 लाख रुपये जमा कर दिए। अंतिम ट्रांजेक्शन गत 14 फरवरी को 15 लाख रुपये की हुई। इसके बाद वह अपनी रकम नहीं निकाल पाए। एसएसपी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
I
I
I
Iकपड़ा व्यापारी से 23.85 लाख रुपये की साइबर ठगी
I
I-शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ही व्यापारी के साथ हुई ठगी
I
Iशेयर ट्रेडिंग के नाम पर ही एक कपड़ा व्यापारी के साथ भी बड़ी ठगी हुई। लालच में आकर व्यापारी ने 23.85 लाख रुपये साइबर ठगों को दे दिए। इस मामले में खड़क सिंह भैंसोड़ा निवासी दून ऑफीसर्स एनक्लेव चंद्रबनी ने साइबर थाने में तहरीर दी। उनकी तिलक बाजार, सुभाष नगर में सौरभ क्लॉथ वियर्स के नाम से दुकान है। उन्हें 18 सितंबर 2023 को व्हाट्सएप पर शेयर मार्केट में निवेश कर कमाई से जुड़ा मैसेज आया था। खड़क सिंह इसमें जुड़ गए। इसके बाद उनका ग्लोबल फंड लिमिटेड नाम की कंपनी में ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया गया। यहां वह ट्रेडिंग करने लगे। इसमें बड़ा लाभ दर्शाया गया लेकिन रकम नहीं निकालने दी गई। इसके बाद खड़क सिंह ने फिर से रुपये जमा कर दिए। उन्हें लाभ तो करोड़ों में दिख रहा था मगर एक रुपया भी वह नहीं निकाल पाए। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में भी साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

I
I
I
Iसाइबर ठगों ने डॉक्टर से ठगे 27 हजार रुपये
I
Iसाइबर ठगों ने शहर के एक डॉक्टर को भी ठगने का प्रयास किया। मामले में ठगी गई रकम बैंक खाते में होल्ड हो गई है। इससे उनका नुकसान बच गया। इस मामले में डॉ. केशव भारद्वाज निवासी न्यू रोड ने पुलिस को शिकायत की है। उन्होंने बताया कि गत नौ जुलाई 2023 को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया था। बताया था कि उन्होंने उनके खाते में 30 हजार रुपये जमा किए हैं। इसका एक मैसेज भी आया। इस बीच उसका फोन आया कि उन्हें रुपये तो तीन हजार करने थे लेकिन जमा गलती से 30 हजार हो गए। लिहाजा उसने 27 हजार रुपये अपने खाते में वापस मांगे। उन्होंने 27 हजार रुपये वापस भी कर दिए। इसके बाद अकाउंट चेक किया तो पता चला कि उन्हें किसी ने रुपये भेजे ही नहीं थे। इसके बाद उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की जिसके बाद यह रकम बैंक खाते में होल्ड हो गई। मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें