फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बैंक कर्मचारी के मकान पर किया कब्जा, 10 लाख रुपये मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी के मकान पर कब्जा कर लिया गया। इसके बाद इस कब्जे से हटने के लिए 10 लाख रुपये मांगे गए। आरोप है कि उनके मकान से सामान भी चोरी कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ राजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि अमित कुमार निवासी केशवपुरी, मुजफ्फनगर ने मामले में शिकायत की है। अमित कुमार यूनियन बैंक की सहारनपुर शाखा में तैनात हैं। गत मार्च 2020 में उन्होंने एक मकान किशनपुर में खरीदा था। इस पर लोन भी लिया गया था। आरोप है कि गत 22 जुलाई को वह वहां आए तो देखा कि वहां पर चेतन तोमर ने कब्जा कर लिया है। चेतन ने मकान खाली करने के लिए 10 लाख रुपये मांगे। आरोप है कि वहां से सामान भी चोरी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें