फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पति की मौत के बाद पत्नी से धोखाधड़ी में बैंक की शाखा सील

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक तंगी से जूझ रही चार छोटे बच्चां की मां विधवा प्रिया ने डीएम को बताया कि पति की मृत्यु के बाद बैंक एक वर्ष से बीमित ऋण का क्लेम नहीं दे रहा है। संपत्ति के कागज भी जब्त कर लिए हैं। प्रशासन ने राजपुर रोड स्थित बैंक शाखा पर ताला लगवाकर सील कर दिया। प्रिया ने डीएम को बताया कि उनके पति विकास कुमार ने 6.50 लाख का बैंक से ऋण लिया था। बैंक के अनुरोध पर ऋण का बीमा भी करवाया था। पति की आकस्मिक मृत्यु के बाद बैंक के एजेंट ने उनके घर के कागज जब्त कर लिए। प्रिया को बीमा धनराशि पर नो ड्यूज नहीं दिया गया।वह एक वर्ष से न्याय के लिए भटक रही थीं। बैंक लगातार प्रिया को परेशान कर रहा था। डीएम ने संबंधित बैंक के प्रबंधक की 6.50 लाख की आरसी काट दी। एक सप्ताह का समय दिए जाने के बाद भी बैंक ने महिला को नो ड्यूज नहीं दिया। जिला प्रशासन ने सीएलएल लिमिटेड की राजपुर रोड शाखा को सील करते हुए ताला लगा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें