फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बजरंग दल ने रोपे 108 पौधे

Wed, 09 Jul 2025 01:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल सेवा सप्ताह के तहत हरिपुर खैरी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने आंवला, नीम, अमरूद आदि प्रजातियों के 108 पौधे रोपे। पौधरोपण के पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की सेलाकुई नगर इकाई के नेतृत्व में चलाए गए पौधरोपण अभियान में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभाग मंत्री आलोक ने कहा कि जीवन चलाने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत होती है जो पेड़-पौधों से उपलब्ध होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवनकाल में कम से कम पांच पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। इस अवसर पर जिला संयोजक शेखर बंसल, कान्हा, रमेश ढौंढियाल, समित तोमर, रीना रावत, जाशिका अग्रवाल, मनीष नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें