रामलीला मैदान (पटेलनगर) के समीप मनप्रीत कौर के आवास में बैसाखी मनाई गई। मनप्रीत की बेटी जैसलीन कौर ने पंजाबी पोशाक में नाच-गाने की सुंदर प्रस्तुति दी। जैसलीन यूकेजी की छात्रा हैं।
- फोटो : AMAR UJALA
घरों पर मनाई बैसाखी, अरदास व कीर्तन भी हुआ - कोरोना महामारी के चलते बैसाखी पर गुरुद्वारों में नहीं हुए कार्यक्रम -संगतों ने टीवी पर लाइव प्रसारण में सुना कीर्तन, गुरु से कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। सिख समुदाय ने सोमवार को बैसाखी पर्व घर पर ही मनाया। लॉक डाउन के चलते गुरुद्वारों में किसी भी तरह का कार्यक्रम नहीं हुआ। संगतों ने घर पर ही गुरु की अरदास की। टीवी पर कीर्तन का सीधा प्रसारण भी देखा। गुरु से कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। सुबह गुरुद्वारों में हैड ग्रंथी ने श्री अखंड साहिब को भोग लगाया और गुरु की अरदास की। वहीं, घरों में लोगों ने परिवार के साथ गुरु को याद किया। कहीं पाठ भी पढ़ा गया। लोगों ने गुरु से कोरोना महामारी से आमजन को निजात दिलाने की प्रार्थना की, ताकि विश्व में सुख-शांति बनी रहे। टीवी में अमृतसर गुरुद्वारा से कीर्तन का सीधा प्रसारण भी देखा गया। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि श्री अकाल तख्त ने 552वें खालसा साजना दिवस पर गुरुद्वारों में लॉक डाउन के चलते कीर्तन नहीं रखा गया। संगतों से भी गुरुद्वारों में न आने की अपील की गई थी, जो सफल रही। घरों में पंजाबी नाच-गाने भी हुए:: कई जगह लोगों ने परिवार संग नाच-गाना भी किया। बच्चे व महिलाएं पंजाबी पोशाक में नजर आई। उन्होंने पंजाबी गानों में डांस भी किया। हालांकि, सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी खास ध्यान रखा। गौरव