फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रेमिका के पति की हत्या करने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अदालत ने डोईवाला थाना क्षेत्र में एक जघन्य हत्या के मामले में आरोपी गुफरान की जमानत अर्जी बुधवार को खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि आरोपी पर नरेंद्र सिंह की हत्या का इल्जाम है। मामले में नरेंद्र की पत्नी हेमलता भी सह आरोपी है, जिसकी जमानत अर्जी पहले निरस्त हो चुकी है। दोनों पर संगीन आरोप है कि उन्होंने मिलकर नरेंद्र को जहर मिली शराब पिलाई और नदी में डुबोकर मार दिया। आरोपी बीती नौ जुलाई से जिला कारागार में है। जमानत के विरोध में अभियोजन पक्ष की दलील रही कि आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और जमानत के बाद फरार हो सकता है। इस कारण न्यायिक प्रक्रिया में बाधा आने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण मृत्यु पूर्व पानी में डूबना पाया गया। विसरा में जहर मिलने की पुष्टि हुई। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें