आस्था पथ और धाम क्षेत्र में 40 श्रद्धालुओं की मौत
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बदरीनाथ धाम और आस्था पथ (गौचर से बदरीनाथ) पर यात्रा के दौरान स्वास्थ्य बिगड़ने से अब तक 40 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। वहीं गंभीर रूप से बीमार छह श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: दूर से ही सही, बन ही गया मौसम, वर्चुअल संबोधन में चुनावी मुद्दों का खाका खींच गए राहुल गांधी
सीएमओ डॉ. गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए गए हैं जिन पर क्यूआर कोड भी हैं। श्रद्धालु इन क्यूआर कोड को स्कैन कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह और सावधानियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।