फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Yatra 2023: जोशीमठ से ही होगी बदरीनाथ यात्रा, नया बाईपास बनने में अभी लगेगा दो से ढाई साल का समय

Tue, 24 Jan 2023 06:18 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

नया बाईपास भी इसका विकल्प नहीं है, उसे बनने में दो से ढाई साल लगेंगे। सरकार ने भरोसा दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
घरों में पड़ी दरारें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ में भू-धंसाव के बाद उपजी स्थितियों के बीच अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होने वाली बदरीनाथ यात्रा पर आशंकाओं के बादल मंडरा रहे हैं। इस बीच प्रदेश सरकार ने साफ किया है कि यात्रा पुराने रूट जोशीमठ से ही संचालित की जाएगी। 

विज्ञापन


नया बाईपास भी इसका विकल्प नहीं है, उसे बनने में दो से ढाई साल लगेंगे। सरकार ने भरोसा दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि भू-धंसाव के बाद बदरीनाथ हाईवे पर भी कुछ स्थानों पर दरारें आई हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि उनमें बढ़ोतरी नहीं हो रही है। मार्ग के पूरी तरह से धंसने की आशंका के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में तकनीकी संस्थाओं की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन

इसके बाद दूसरे विकल्पों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन से चार सप्ताह में रिपोर्ट आ जाएगी। डॉ. सिन्हा ने कहा कि औली में होने वाले विंटर गेम्स को स्थगित नहीं किया गया है। पर्यटन विभाग भी तकनीकी संस्थाओं की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। विंटर गेम्स होंगे या नहीं, इस पर पर्यटन विभाग की ओर से फैसला लिया जाना है। फिलहाल पर्यटन विभाग की भी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें