फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ मंदिर चोरी हेराफेरी प्रकरण: कड़ी सुरक्षा के बीच 13 दिन बाद दोबारा हुई दानपात्रों की गणना, निकले 28 लाख

Thu, 16 Jul 2026 02:14 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

बदरीनाथ मंदिर परिसर में 26 दानपात्रों को खोलकर करीब छह घंटे तक चढ़ावे की गणना की गई। इससे पहले दो जुलाई को गणना हुई थी।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में दो जुलाई को सामने आए हेराफेरी प्रकरण के 13 दिन बाद बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा दानपात्रों की गणना कराई गई। प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। यह गणना बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी की निगरानी में संपन्न हुई।

विज्ञापन


बुधवार को मंदिर परिसर में स्थापित 26 दानपात्रों को खोलकर करीब छह घंटे तक चढ़ावे की गणना की गई। इस दौरान मंदिर को लगभग 28 लाख रुपये नकद, तीन किलो चांदी और करीब 40 ग्राम सोना प्राप्त हुआ। इससे पहले दो जुलाई को हुई गणना में मंदिर की आय लगभग 16 लाख रही थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: एसआईआर के तहत प्रदेश की 10 विधानसभा में सर्वाधिक वोट कटे, इनमें छह भाजपा और चार कांग्रेस की
विज्ञापन
विज्ञापन


गणना कक्ष में प्रवेश से पहले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों की सघन तलाशी ली गई। गणना पूरी होने के बाद बाहर निकलते समय भी सभी की दोबारा गहन जांच की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें