गिरफ्तार कर्मचारी के आवास से मिली विदेशी मुद्रा
पुलिस टीम ने आरोपी राजेंद्र चौहान को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को अपराह्न छह से सात बजे तक साकेत टैक्सी स्टैंड के पास बीकेटीसी की ओर से मिले उनके आवास पर छापेमारी की। सूत्रों ने बताया कि उनके आवास से केसर के पांच डिब्बे और कुछ विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। पुलिस ने इन चीजों को अपने कब्जे में ले लिया है।
ये भी पढ़ें...51 मिनट का वन मैन शो: मंच पर शिक्षक तो कभी चिंतित अभिभावक दिखे राहुल, कार्यक्रम में नहीं की कोई सियासी बात
बदरीनाथ भगवान को अर्पित किया जाता है केसर जल
बदरीनाथ मंदिर में भगवान बदरीनाथ की पूजा से लेकर भोग बनाने तक केशर का उपयोग किया जाता है। बदरीनाथ को नित्य केसर जल अर्पित किया जाता है। बदरीनाथ भगवान की प्रतिमा को प्रतिदिन चंदन का लेप लगाया जाता है। इसमें भी केसर मिलाया जाता है। बदरीनाथ की अभिषेक पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को केसर भोग दिया जाता है। बाजार में एक किलो केसर की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। संवाद