फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: चटवापीपल में होगी रास्ते की मरम्मत, रात दस से सुबह पांच बजे तक बंद रहेगा हाईवे

Thu, 19 Sep 2024 06:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)

सार

चटवापीपल में हाईवे बृहस्पतिवार को दिनभर चालू रहा, हालांकि पहाड़ी से धीरे-धीरे मलबा नीचे आता रहा, लेकिन मशीनों द्वारा उसे साफ कर दिया गया। 
विज्ञापन
चटवापीपल में बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते पांच दिनों से मुसीबत का सबब बने चटवापीपल भूस्खलन जोन में सुधारीकरण का काम बृहस्पतिवार रात को किया जाएगा। जिसके चलते यहां रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक करीब सात घंटे यातायात बंद रहेगा। इस दौरान वैकल्पिक मार्ग खुले रहेंगे।

विज्ञापन


चटवापीपल में हाईवे बृहस्पतिवार को दिनभर चालू रहा, हालांकि पहाड़ी से धीरे-धीरे मलबा नीचे आता रहा, लेकिन मशीनों द्वारा उसे साफ कर दिया गया। हाईवे सुचारू होने से प्रशासन और एनएचडीआईसीएल ने भी चैन की सांस ली। वहीं लोग समय से अपने गंतव्यों तक पहुंच पाए। हाईवे खुलने से एक बार फिर से यात्रा ने तेज रफ्तार पकड़ी।

Badrinath Dham:  आस्था पथ पर तकलीफ झेल रहे यात्री, दरक रही पहाड़ी, 25 साल बाद पर्थाडीप में फिर भूस्खलन सक्रिय
विज्ञापन


एसडीएम संतोष पांडेय ने बताया कि हाईवे सुचारू रूप से चालू है। एनएच के अधिकारियों को भूस्खलन जोन में 24 घंटे मशीनें तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीएस रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक  कर्णप्रयाग और गौचर के बीच सड़क की मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिस कारण सात घंटे हाईवे बंद रहेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें