दो बीमार महिलाओं को कुर्सी से पहुंचाया अस्पताल
बीते पांच दिनों से बिरही निजमुला मार्ग जगह-जगह मलबा आने से बंद है जिससे ग्रामीणों को सात किमी दूर बिरही तक पैदल आना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने से निजमुला घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क अन्य जगह से कटा हुआ है। साथ कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी ठप हो गई है।
गाड़ी गांव की रजनी देवी के पैर में चोट लगने व जेठूली देवी की तबीयत खराब होने पर ग्रामीणों ने दोनों को कुर्सी की कंडी बनाकर सात किमी पैदल दूरी तय कर जिला चिकित्सालय पहुचाया गया। ग्रामीण प्रदीप सिंह, संदीप सिंह, कलम सिंह, देव सिंह, राकेश सिंह व भजन सिंह ने लोक निर्माण विभाग से सड़क को जल्द से जल्द खुलवाने की मांग की है।