फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी में सुबह से बंद, 700 तीर्थयात्री फंसे, खाने-पीने की व्यवस्था न होने से परेशान

Mon, 18 Aug 2025 02:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

पहाड़ों पर बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह मलबा आया है। बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी में बंद होने से 700 यात्री यहां फंसे हुए हैं। 

विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे सोमवार को सुबह पांच बजे भनेरपाणी में मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया था। जो अपराह्न एक बजे तक भी सुचारु नहीं हो पाया है। हाईवे के दोनों ओर से करीब 700 तीर्थयात्री फंसे हुए हुए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...धराली आपदा:  रेस्क्यू के दौरान हर्षिल से करीब तीन किमी आगे मिला एक शव, सेना का जवान बताया जा रहा
विज्ञापन


तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जाने और यात्रा कर लौटने वाले हैं। हाईवे न खुलने पर पुलिस प्रशासन ने यात्रा वाहनों को चमोली बाजार, पीपलकोटी, मायापुर, पाखी, हेलंग और ज्योतिर्मठ में रोक लिया है। भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में खाने-पीने की कोई व्यवस्था न होने से जो तीर्थयात्री अपने वाहनों के साथ यहां पहुंचे हैं, उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें