नौटियाल को कस्टडी रिमांड में लेने के लिए किया आवेदन
चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में जिला कारागार में बंद बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को पुलिस जल्द ही कस्टडी रिमांड में लेगी। पुलिस ने इसके लिए न्यायालय में आवेदन किया है। आरोपी कर्मचारी से पुलिस को सालिग्राम पत्थर के अलावा कुछ भी चीज बरामद नहीं हुई थी। अब धनराशि की बरामदगी व अन्य जानकारी के लिए पुलिस ने आरोपी को कस्टडी रिमांड में लेने के लिए आवेदन किया है। जांच पर्यवेक्षक मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले में जांच जारी है।