फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल कब खुलेंगे?...23 जनवरी बसंत पंचमी के दिन तय होगी तिथि

Mon, 19 Jan 2026 02:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर तय होगी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी शुक्रवार 23 जनवरी को नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राज दरबार में तय होगी। बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए और आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर बीकेटीसी ने तैयारियां शुरू कर दी है। कपाट खुलने की तिथियां तय होने के बाद यात्रा कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

विज्ञापन


बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़  ने जानकारी दी कि नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजमहल  में  23 जनवरी सुबह साढ़े दस बजे से बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय करने के लिए धार्मिक समारोह शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नंदा देवी राजजात यात्रा 2026 स्थगित करने पर खड़ा हुआ विवाद, चमोली के 484 गांव ने की महापंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होगी। गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का दिन भी तय हो जाएगा। समारोह में महाराजा मनुजयेंद्र शाह की जन्म कुंडली देखकर राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल पंचांग गणना पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का विनिश्चय करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें