पिछले साल भी कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने यहां निरीक्षण करने के बाद आश्वासन दिया था कि बरसात से पहले इसे ठीक कर दिया जाएगा, लेकिन एक साल बाद भी स्थिति वैसी ही बनी हुई है। हालांकि जिला प्रशासन के प्रयासों से पिछले दिनों में मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, लेकिन लगातार बारिश होने से नदी का बहाव तेज होता जा रहा है, इससे नीचे वाले क्षेत्रों को खतरा बना हुआ है।
बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते तत्पकुंड साहित नदी किनारे आजाही रोक दी गई है। जलस्तर घटने पर आवाजाही शुरू की जाएगी।