फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम: आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी पहुंची नरसिंह मंदिर, शीतकाल के लिए यहीं होगी विराजमान

Wed, 18 Nov 2026 01:45 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
विज्ञापन
 आदि गुरु शंकराचार्य की गाड़ी पहुंची नरसिंह मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद अब शीतकालीन पूजा स्थलों पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार व्यवस्थाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी नरसिंह मंदिर पहुंची।

16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद भगवान कुबेर और उद्धव की उत्सव डोलियां उनके शीतकालीन पूजा स्थल पांडुकेश्वर पहुंचाई गई थीं। यहां दोनों की शीतकालीन पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद बुधवार को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी को नरसिंह मंदिर में विराजमान किया गया।

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही भगवान बदरी विशाल की शीतकालीन पूजा की व्यवस्था भी शुरू हो जाती है। इस दौरान बदरीनाथ धाम से जुड़ी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन निर्धारित शीतकालीन पूजा स्थलों पर किया जाता है। आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी का नरसिंह मंदिर पहुंचना भी इसी परंपरा का हिस्सा है। अब शीतकाल के दौरान नरसिंह मंदिर में गद्दी विराजमान रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें