फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मानसून की शुरुआत के बीचबदरी व केदार यात्रा सुचारु

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबीकेटीसी अध्यक्ष बोले- यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए पूरी तरह हैं सतर्कI
विज्ञापन

Iबदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि चारधाम यात्रा के तहत बदरीनाथ व केदारनाथ धाम की यात्रा बेहतर ढंग से संचालित है। मानसून को देखते हुए मंदिर समिति, सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ व यात्रा से जुड़े सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए पूरी तरह सतर्क है। द्विवेदी ने बताया कि 29 जून तक बदरीनाथ धाम में 13.76 लाख, केदारनाथ में 13,61 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। दोनों धामों में दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। मौसम परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। शासन व प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर मौसम अनुकूल होने पर ही यात्रा करें।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें