फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वंदे मातरम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बछेंद्री पाल सदन जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया। कोरुवा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने वंदे मातरम के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विद्यालय के चार सदन, बछेंद्री पाल, गौरा देवी, कल्पना चावला और झांसी की रानी के बीच हुई। बछेंद्री पाल सदन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। झांसी की रानी सदन द्वितीय स्थान पर रहा। प्रधानाचार्य सुनीता लता ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में देशभक्ति व ऐतिहासिक ज्ञान का विकास होता है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुशील राणा, राज्य समन्वयक देवानंद देवली, डॉ. डैनी सक्सेना, जेपी उनियाल, जय नौटियाल, चिंतामणि नौटियाल, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें