सेलाकुई। श्री खाटू श्याम फाल्गुन मेले के तीसरे दिन भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन गायक अभिषेक राठौर और महेश परमार ने भजनों के माध्यम से बाबा का गुणगान किया। उन्होंने शुरुआत भगवान हनुमान के भजन से की और इसके बाद एक से बढ़कर एक बाबा के भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर बाबा श्याम का शृंगार भी किया गया। पंडित सुदामा गैरोला ने बताया कि सोमवार को बाबा श्याम की निशान यात्रा निकाली जाएगी। बताया कि जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इस मौके पर योगेश शर्मा, मुकुल शर्मा, विनोद कश्यप, अश्वनी नारायणन, भागमल बंसल, राजेंद्र प्रजापति, अनुज महावर, हर्षवर्धन, मनोज गोयल, शेखर बंसल आदि उपस्थित रहे। संवाद