फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाबा खाटू श्याम का भव्य शृंगार किया

विज्ञापन
बाबा खाटूश्याम का भव्य श्रृंगार। संवाद
विज्ञापन
सेलाकुई। श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में शुक्रवार को वसंत उत्सव के अवसर पर बाबा खाटू श्याम का भव्य शृंगार किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए, माथा टेककर मन्नतें मांगी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति के अध्यक्ष गयादत्त शुक्ला ने बताया कि वसंत उत्सव के इस पावन अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में सभी श्याम प्रेमियों को मंदिर की ओर से बाबा श्याम का बाघा (प्रसाद) वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि इस बाघा का विशेष धार्मिक महत्व है और इसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण में संकीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें भजनों के माध्यम से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान किया गया। भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में सराबोर हो गया। इस मौके पर मंदिर समिति के संस्थापक गौरव गुप्ता, मुकुल शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें