प्लेयर ऑफ द मैच सत्या मोगरा को ट्रॉफी भेंट करते अतिथि। स्रोत : संस्था
- ललकार द चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन हुए दो मुकाबले
विकासनगर। डाकपत्थर बैराज मैदान में आयोजित ललकार द चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को बाबा केदार की टीम ने जेएसआर को 42 रनों से हराया। वहीं, दूसरे मैच में यूजेवीएनएल यमुना वैली ने डांडा एनजी को छह विकेट शिकस्त दी। दोनों विजेता टीम टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंच गई हैं। बाबा केदार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 217 रन बनाए। आकाश चौहान ने टीम के लिए सबसे अधिक 42 रन जोड़े। लक्ष्य की पीछा करने उतरी जेएसआर की टीम 17.4 ओवर में 175 रन पर ऑल आउट हो गई। आकाश चौहान ने विरोधी टीम के दो विकेट भी लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में डांडा एनएनजी ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 165 रन का स्कोर खड़ा किया। यूजेवीएनएल यमुना वैली ने 18.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। सत्या मोगरा ने सबसे अधिक 68 रन अर्जित किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि यूजेवीएनएल के ईई अमित रंजन, भूपेंद्र चौहान, पंकज नैथाणी, आनंद प्रकाश, रोहन, गौरव आदि उपस्थित रहे। संवाद