फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azadi Ka Amrit Mahotsav: तिरंगा फहराने के लिए हिमाचल, उत्तराखंड की चोटियों के लिए पर्वतारोही रवाना

Sun, 07 Aug 2022 01:22 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।

सार

चोटियों पर भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। सीबीटीएस के सदस्य तिरंगा फहराने के लिए हिमाचल, उत्तराखंड की चोटियों के लिए रवाना हो गए हैं। इस अभियान का समापन  15 अगस्त को किया जाएगा।
विज्ञापन
पर्वतारोही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर सीबीटीएस के सदस्य लेह लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड की चोटियों के साथ ही उच्च हिमालय के दर्रों पर तिरंगा फहराएंगे। इसके लिए सदस्य रवाना हो गए हैं। क्लांबिंग बियोन द समिट (सीबीटीएस) के संस्थापक और पर्वतारोही एवरेस्ट विजेता योगेश गर्ब्याल ने बताया कि टीम के सदस्य प्रथम फेस में अगस्त में लद्दाख के कांग यात्से (7077 मीटर), माउंट नून (7055 मीटर), अनाम चोटी और हिमाचल प्रदेश में 5984 मीटर पर स्थित अनाम चोटियों पर चढ़ेंगे।

ये भी पढ़ें...UKSSSC : उत्तरकाशी के 80 कामयाब उम्मीदवार बने पहेली, बैंकॉक में है पेपर लीक में खिलाड़ी इसी क्षेत्र का नेता

उत्तराखंड के आदि कैलाश रेंज के पास भी तिरंगा फहराएंगे। लेह लद्दाख, हिमाचल के लिए टीम के सदस्य रवाना हो चुके हैं। टीम के सदस्यों में एवरेस्ट एवं कंचनजंघा फतेह कर चुके योगेश गर्ब्याल, राहुल जरंगाल, तोमर, कला बराल, यादनिकी भिलेरे, जुड़वा पर्वतारोही तपन, तरुण और अन्य सदस्य शामिल होंगे। अभियान का समापन 15 अगस्त को किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें