माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। स्टार प्लस की ओर से चल रहे डांसिंग शो होम डांसर में देहरादून के आयुष्मान भट्ट धमाल मचा रहे हैं। आयुष्मान ने टॉप-10 के प्रतिद्वंदियों को शिकस्त देकर एक राउंड जीत चुके हैं, अब खिताबी मुकाबले के अंतिम राउंड में आयुष्मान से जीत की खासी उम्मीदें हैं। स्वास्तिक विहार , बद्रीपुर (जोगीवाला) निवासी आयुष्मान के पिता शिव प्रसाद भट्ट व उपमा देवी ने कहा कि स्टार प्लस द्वारा मोबाइल एप डिजनी पर डांस प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें देशभर से हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें कई चरणों मे हुए राउंड के बाद टॉप-10 प्रतिभागी चुने गए। इसमें आयुष्मान ने भी जगह बनाई। लोकप्रिय जज चांदनी श्रीवास्तव व सुशांत पुजारी ने टॉप-10 प्रतिभागियों को अलग-अलग डांस फॉर्म में प्रस्तुति करने को कहा। जनता ने वोटिंग के जरिए आयुष्मान की प्रस्तुति को सर्वश्रेष्ठ चुना। कहा कि अब अंतिम राउंड होगा, जिसमे विजेता को 2 लाख रूपये व फिल्म में काम करने का मौका दिया जाएगा। जज को आयुष्मान का अर्बन लिरिकल एनिमेशन फॉर्म खासा पसंद आया। आयुष्मान मूल रूप से कोटिपाली स्यालकुण्ड (टिहरी) से हैं।