हरियाणा में आयोजित 20वीं नेशनल माउंटेनिंग बाइक साइकिलिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के आयुष नेगी ने तीन मेडल जीत प्रदेश का मान बढ़ाया है। आयुष ने रीले में स्वर्ण और मास्टआर्ट व इंडिविजुअल टाइम प्राइस साइकिलिंग में दो कांस्य पदक अपने नाम किए।
मूल रूप से टिहरी निवासी आयुष दून विश्वविद्यालय से बीएससी की पढ़ाई कर रहे हैं। दून के बंजारावाला में रहने वाले आयुष ने बताया, चैंपियनशिप में देश भर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले वह इकलौते खिलाड़ी थे। 27 से 31 मार्च तक आयोजित चैंपियनशिप में हरियाणा व हिमाचल की पहाड़ियों में साइकिलिंग की गई।