फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आयुर्वेदिक डॉक्टर कर रहे एलोपैथिक की प्रैक्टिस, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को जिला स्तरीय टीम ने डॉ. एसएस रावत, बीएएमएस चिकित्सक 150 अजबपुर चौक देहरादून का औचक निरीक्षण किया। इसमें पता चला कि एसएस रावत आयुर्वेदिक चिकित्सक होते हुए ऐलोपैथिक की प्रैक्टिस कर रहे हैं। इसके साथ ही इनकी ओर से ऐलोपैथिक दवाओं का भंडारण बिना औषधि लाइसेंस लिए किया जा रहा है। इन औषधियों का विक्रय भी मरीजों को किया जा रहा है। नोटिस जारी करते हुए औषधि निरीक्षक जनपद देहरादून, मेडिकल पॉल्यूशन बोर्ड को संस्थान का निरीक्षण करने और उचित कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें