10:59 AM, 09-Nov-2019
फैसले से पहले हरिद्वार के ज्वालापुर में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। यहां चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। कई क्षेत्रों में बाजार बंद कराए गए हैं। यहां सभी लोग फैसला सुनने के लिए टीवी से चिपके हुए हैं।
रुद्रप्रयाग जनपद में भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हैं। अयोध्या मसले पर फैसले के मध्येनजर कर्णप्रयाग, गैरसैंण, थराली, देवाल, गौचर, आदिबदरी, लंगासू, नारायणबगड़ सहित अन्य सभी स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
थराली और गैरसैंण में पुलिस ने सुबह फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से निडर रहने और शांति व्यवस्था बनाने की अपील की। कोर्ट फैसले को लेकर पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था है। लोग रोजाना की तरह अपने कामों पर व्यस्त हैं।
वहीं चमोली प्रशासन ने करीब 9.30 पर स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किए। हालांकि कोर्ट के फैसले को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी है। सड़कों पर भीड़भाड़ अन्य दिनों की अपेक्षा कम है। लोग अपने घरों पर टीवी में कोर्ट का फैसला देख रहे हैं।