सेलाकुई। शंकरपुर स्थित गंगा दर्शन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर क्षेत्रवासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। रैली को नगर पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए छात्र-छात्राओं ने रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनने की जरूरत है। उन्होेंने रैली के लिए तैयार किए गए स्लोगन, पोस्टर आदि की सराहना की। रैली स्कूल परिसर से गांव रामपुर तक निकाली गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक बीएस रावत, प्रधानाचार्य संगीता रावत, अश्वनी नारायण, रियासत खान रियाज, अर्चना धूलिया, फिरोज खान, प्रवीण कुमार, दीपक कुमार, मधु बिष्ट, खुशी, भावना, अनीता चंद आदि उपस्थित रहे। संवाद