साहिया। एसएमआर जनजातीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान विषय पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कैंसर रोग के लक्षण, रोग होने के कारण व इसके लिए लोगों को जागरूक करने आदि की जानकारी दी गई। इसके अलावा नशे की समस्या के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन भी किया। इस अवसर पर एंटी ड्रग क्लीनिक समिति की प्रभारी डॉ. शशिकला, एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेणु देवी, डॉ. चंद्रिका, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद