दृष्टिबाधितों को किया जागरूक देहरादून। उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन, दून डिफ्रेंटली एबल ट्रस्ट व मुनिशाभा सेवा सदन पुनर्वास संस्थान की ओर से डैफ-ब्लाइंड जागरूकता सप्ताह का ऑनलाइन आयोजन किया जाएगा। मुख्य वक्ता दून डिफ्रेंटली एबल ट्रस्ट की अध्यक्ष निरुपमा सूद ने कहा कि हेलेन केलर ने दृष्टिबाधित दिव्यांगों के जीवन को नई दिशा देने की शुरुआत की। उन्होंने दृष्टिबाधित एवं बधिर लोगों को शिक्षित करने और जोर दिया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड दिव्यांग सशक्तिकरण एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित डोभाल ने दिव्यांगों को उनके अधिकार एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य अनंत प्रकाश मेहरा, डॉ. सीमा पुंडीर, डॉ. मीनू निश्चल ने भी विचार रखे। गौरव