फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कमला नेहरू पुरस्कार से किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। डाकपत्थर के नई यमुना कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा बच्चों को योग्य बनाने में माताओं का सबसे अधिक योगदान होता है। कार्यक्रम में प्रबंधक भारत सिंह चौहान, प्रधानाचार्य अनुसूईया प्रसाद जखमोला व व्यापारी और सामाजिक कार्यकर्ता पंकज अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर गुड्डी देवी, सीता देवी, रोशनी देवी, रीना तोमर, सुचिता देवी, आशा देवी, रक्षा देवी, बिंदु देवी, शर्मिला देवी, योगिता गुप्ता, प्रमिला देवी, सुनीता देवी आदि महिलाओं को कमला नेहरू पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में अवधेश, तपेंद्र, अखिलेश, कालिका, कमलेश, अनिल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें