फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला वर्ग में एवेंजर्स तो पुरुष वर्ग में डेंजर टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर सचिवालय हॉट वेदर टी-10 प्रतियोगिता का रविवार को महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। महिला वर्ग में सचिवालय एवेंजर्स की टीम ने सचिवालय रॉयल चैलेंजर्स और पुरुष वर्ग में सचिवालय डेंजर ने सचिवालय पैंथर को टीम को हरा चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप क्रिकेट मैदान में खेले गए महिला वर्ग के फाइनल मैच में टीम एवेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स की टीम कोई खास असर नहीं दिखा पाई और पांच विकेट के नुकसान पर सिर्फ 70 रन ही बना पाई। इस तरह एवेंजर्स ने यह मैच 39 रन से जीत फाइनल का खिताब अपने नाम किया। मैच में पूजा ध्यानी को उनके शानदार 57 रनों की पारी के मैन ऑफ द मैच चुना गया।



वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में डेंजर की टीम निर्धारित 12 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर की टीम 73 रन पर ऑलआउट हो गई और इस तरह मनोज भट्ट की कप्तानी में डेंजर की टीम ने मैच को 29 रन से जीत लिया। नूर मोहम्मद को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर टीएच खान, अनिल काला, राजेंद्र रतूड़ी, विनोद, रवि, टिकराज, राजीव नयन पांडे और अनुज चमाेली ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्लब के सचिव राजेंद्र रतूड़ी ने कहा, क्लब आगामी सितंबर में अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट एवं दिसंबर में सचिवालय प्रीमियर लीग भी कराए जाएंगे। बताया, इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने कुल 112 छक्के लगाए। ऐसे में क्लब की ओर से इन खिलाड़ियों के सम्मान में आगामी हरेला पर्व पर इसके पांच गुना पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन







Iये रहे टूर्नामेंट के हीरो
I

टूर्नामेंट में धीरज पाल को बेस्ट बैट्समैन, शिवांश माही को बेस्ट बॉलर, वीरेंद्र रावत और सुनील दास को बेस्ट कीपर व फील्डर के अलावा अनुज शेखर चमोली को स्पिरिट ऑफ द गेम के खिताब से नवाजा गया। जबकि नूर मोहम्मद को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें