फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कीइंग प्रतियोगिता की तैयारियां तेज, 23 जनवरी तक बंद रहेगा औली रोपवे का संचालन

Wed, 22 Jan 2020 01:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)

सार

  • रोपवे निरीक्षण को पहुंची कोलकाता के इंजीनियरों की टीम
  • राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता की तैयारियों के तहत किया जा रहा निरीक्षण 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औली में होने वाली राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप को लेकर इन दिनों तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मंगलवार को कोलकाता के इंजीनियरों की टीम रोपवे के निरीक्षण के लिए औली पहुंची। इस कारण जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन 23 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


औली में 7 से 11 फरवरी तक राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन होना है। राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप के दौरान खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो इसके लिए इंडस्ट्रियल एनडीटी कंसल्टेंसी सर्विस कोलकाता की इंजीनियरों की टीम रोपवे के सभी उपकरणों के निरीक्षण के लिए औली पहुंची।

निरीक्षण तक औली रोपवे 21 से 23 जनवरी तक बंद रहेगा। रोपवे के सहायक प्रबंधक दिनेश मलासी ने बताया कि कोलकाता के इंजीनियरों की टीम 21 से 23 जनवरी तक रोपवे के सभी उपकरणों का निरीक्षण करेगी। टीम की ओर से रोपवे प्रबंधन को सेफ्टी प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा, जिसके बाद रोपवे का संचालन शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें