पर्वतीय विकासशील युवा समिति खत विशायल की ओर से खुरुड़ी थात में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलाकरों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड खेल व संस्कृति के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है। इस प्रकार के आयोजनों से छिपी हुई खेल प्रतिभाओं व लोक संस्कृति से जुड़े कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक संतराम कुंंवर, अतर शाह व सचिन वर्मा ने अपने गीतों से लोगों को झूूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर हाटी कला मंच हिमाचल प्रदेश के निर्देशक भाव सिंह कपूर, समिति के अध्यक्ष जवाहर राणा, जगत सिंह, दर्शन चौहान, सूपा राणा, संतराम चौहान, जीत सिंह चौहान, धनीराम नेगी आदि मौजूद रहे।