रायवाला। ग्राम पंचायत रायवाला में पंचायती भूमि पर अतिक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां सुसवा नदी के पास खेल मैदान की भूमि पर भूमाफिया की ओर से कब्जा किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी यहां निर्माण कार्य नहीं रुक रहा है। इस मामले में ग्राम प्रशासक सागर गिरी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत की थी, बावजूद इसके भू माफिया के हौसले बुलंद हैं। वहीं एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जिसे दिखाया जाएगा। संवाद