फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला की जमीन की चहारदीवारी तोड़कर कब्जे का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक महिला की जमीन की चहारदीवारी तोड़कर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। प्रेमनगर निवासी पीड़ित कमला देवी ने इस मामले में एसआईटी को शिकायत की है।

जांच के आधार पर पुलिस ने बड़ोवाला भाववाला विकासनगर के रहने वाले मयंक मलेठा और चमन जेखान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ प्रेमनगर मोहन सिंह ने बताया कि कमला देवी ने मलेठा से ईस्ट होप टाउन में एक जमीन खरीदी थी। इसका दाखिल खारिज भी उनके नाम पर हो गया है। इस पर उन्होंने चहारदीवारी भी कराई। लेकिन, बार बार उनकी चहारदीवारी भी तोड़ दी जाती है। मलेठा से उन्होंने संपर्क किया तो वह भी फोन नहीं उठा रहा है। महिला के पति की मौत भी बीमारी के चलते हो चुकी है। अब वह पेंशन से गुजारा कर रही है। एसओ ने बताया कि महिला ने चहारदीवारी तोड़ने का आरोप चमन जेखना पर लगाया है। बताया है कि मलेठा का किसी से विवाद है जिसके कारण बार-बार चहारदीवारी तोड़ दी जाती है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें