फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला को दहेज के लिए जलाने का प्रयास, पति समेत पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद मायके में रही पीड़िता, कोरोनेशन अस्पताल में चला इलाज
विज्ञापन




थाना क्षेत्र अंतर्गत दहेज के लिए महिला पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



पुलिस को दी तहरीर में उषा देवी पुत्री संतराम उर्फ संतन सिंह निवासी ग्राम बागना तहसील कालसी ने कहा कि आए दिन उसके ससुराल पक्ष के लोग उस पर दहेज के लिए दबाव बनाते थे। आरोप लगाया कि बीती छह जून को पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की। उसे जान से मारने की धमकी दी। उस पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। उसका कोरोनेशन अस्पताल में इलाज चला। घटना के बाद से ही वह अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कालसी रविंद्र नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पति दजवीर निवासी ग्राम कोटा तारली तहसील कालसी, ससुर रतन सिंह, सास मालू देवी, विक्की सिंह और बचन सिंह के खिलाफ हत्या का प्रयास, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच महिला उपनिरीक्षक हेमा बिष्ट को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें