फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेंट जोसेफ अकादमी में पदग्रहण समारोह आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जोसेफ अकादमी में जूनियर छात्रों का पदग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईएएस निदेशक (जनगणना) इवा आशीष श्रीवास्तव रहीं। उन्होंने कहा कि सच्चा नेतृत्व केवल किसी पद पर आसीन होने में नहीं बल्कि दूसरों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण और समझदार होने में निहित है। साथ ही कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इसके अलावा एक आकर्षक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति के माध्यम से नव-निर्वाचित परिषद सदस्यों का परिचय कराया गया। इसके बाद जूनियर स्कूल की समन्वयक विमी सोंधी ने परिषद सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने पैट्रिशियन ब्रदर्स के साथ मिलकर परिषद सदस्यों को औपचारिक रूप से बैज लगाए। वहीं सेंट जोसेफ अकादमी के प्रचार्य रेव ब्रदर जोसेफ ने नव-नियुक्त परिषद सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें