फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: मी-टू में फंसा सहायक अभियंता निलंबित, कार्यालय की महिला कर्मचारी ने लगाया था आरोप

Tue, 20 Aug 2019 09:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मी-टू के मामले में फंसे लघु सिंचाई उपखंड नौगांव के सहायक अभियंता गुरुदेव सिंह को शासन ने निलंबित कर मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। सचिव डॉ.भूपिंदर कौर औलख ने उत्तरकाशी जिला प्रशासन की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह आदेश जारी किया है।

विज्ञापन


सहायक अभियंता गुरुदेव के खिलाफ लघु सिंचाई विभाग में ही कार्यरत एक महिला ने उत्पीड़न की शिकायत की थी। शासन ने मामले में जिलाधिकारी उत्तरकाशी को जांच के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने इस मामले के लिए एक आंतरिक जांच समिति का गठन किया।

इस समिति ने जांच आख्या दो जुलाई 2019 को शासन को भेज दी। जांच आख्या में आरोपों की पुष्टि पाई गई। इसी के आधार पर सचिव ने सहायक अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक सहायक अभियंता का आचरण उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के खिलाफ पाया गया। आदेश में कहा गया है कि निलंबन की अवधि में सहायक अभियंता को आधा वेतन दिया जाएगा और जीवन निर्वाह भत्ते के साथ महंगाई भत्ता नहीं दिया जाएगा। शासन ने सहायक अभियंता को लघु सिंचाई के मुख्य अभियंता और विभागाध्यक्ष कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें