सेलाकुई। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह ने शुक्रवार को सुद्धोवाला स्थित कैंप कार्यालय में 12 जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10-10 हजार रुपये के सहायता धनराशि के चेक वितरित किए। लाभार्थियों में शुक्लापुर, अंबीवाला, सेलाकुई व सिंहनीवाला के परिवार शामिल रहे। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकार की सहायता पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा भविष्य में भी जरूरतमंदों के सहयोग के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनसेवा ही उनका मूल उद्देश्य है और विधानसभा सहसपुर के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान सुरेंद्र सिंह नेगी, भगत सिंह राठौर, बीर सिंह रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद