Iविधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रविवार को नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में हाल ही में संपन्न उप चुनावों में भाजपा की जीत पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन निरंतर सशक्त होगा और जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी। भेंट के दौरान विस अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र सहित उत्तराखंड प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, जनहित से जुड़े विषयों और प्रदेश की प्राथमिकताओं पर विचार विमर्श किया गया।I