फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट का मामला : डाकपत्थर के छात्रसंघ अध्यक्ष समेत पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर शहीद केसरीचंद महाविद्यालय डाकपत्थर के छात्रसंघ अध्यक्ष ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी के साथ मारपीट की। इस दाैरान काॅलेज में जमकर हंगामा हुआ। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी की तहरीर पर पुलिस ने छात्रसंघ अध्यक्ष समेत पांच छात्रों पर बलवा, मारपीट और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट और आर्यन ग्रुप के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी अरुण भार्गव के बीच विवाद हो गया। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे छात्रसंघ अध्यक्ष और उसके साथियों ने अरुण भार्गव के साथ मारपीट शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत करवाया। शनिवार की सुबह फिर से दोनों के बीच विवाद हो गया। इस बीच कल्याणपुर निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी अरुण भार्गव डापकत्थर चौकी पहुंचे। उन्होंने चौकी में तहरीर देकर बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट, तुषार कपूर, अरुण चौहान, राहुल तोमर और राहुल विद्वान ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान नाक की हड्डी और चश्मा टूट गया। बताया कि वह उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें