चकराता। उत्तराखंड राज्य जनजाति शोध संस्थान देहरादून की ओर से आयोजित तीसरे राज्य स्तरीय जनजातीय खेल महोत्सव में लागापोखरी आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। 22 से 24 नवंबर तक आयोजित हुई प्रतियोगिता में 16 आश्रम पद्धति विद्यालय, पांच छात्रावास और तीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें जैवलिन, कबड्डी, खो-खो, ऊंची कूद, दौड़ आदि की स्पर्धाएं हुई। प्रधानाचार्य हंस कुमार चौहान ने विद्यालय को पहला स्थान प्राप्त करने पर छात्राओं की सराहना की। महोत्सव में जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक संजय सिंह टोलिया ने छात्राओं को ट्रॉफी भेंट की। इस अवसर पर अपर निदेशक योगेंद्र सिंह रावत, राजीव सोलंकी, मायादत्त जोशी, सालकराम जोशी, अर्जुन दत्त जोशी आदि उपस्थित रहे। संवाद